Posts

Showing posts with the label Farmers

नई कृषि नीति 2020

   नमस्कार दोस्तों आप पढ़ रहे हे " my agriculture " blogs           Information source -  google  and  wikipedia    आज बात करेंगे नई किसान नीति कि क्या है खास आइये जानते है -  कृषि सुधार विधेयकों के मुद्दे पर विरोध झेल रही सरकार ने रबी की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का फैसला किया है। एमएसपी जिन फसलों पर बढ़ाया गया है, उनमें गेहूं की फसल भी शामिल है। बता दें कि पंजाब और हरियाणा में गेहूं काफी मात्रा में उगाया जाता है। अब जब कृषि सुधार विधेयक का विरोध भी सबसे ज्यादा इन्हीं दो राज्यों में हो रहा है तो गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर सरकार किसानों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास कर रही है। सरकार ने गेहूं पर एमएसपी 50 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बढ़ाया है। जिसके बाद इस सीजन में गेहूं की प्रति क्विंटल कीमत 1975 रुपए होगी। इसी तरह सरकार ने सरसों पर 225 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोत्तरी की है। जिसके बाद सरसों का एमएसपी 4650 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगा। चना और दालों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी वृद...

Importance of food and farmers

Image
 नमस्कार दोस्तों ,  आप पढ़ रहे हो "my agriculture" blogs  Information source - google , wikipedia . जैसा की आप सब ने मेरे पिछले blogs में पढ़ा होगा की कैसे किसान bank आदि से परेशान होकर साहूकारों से किसी भी ऊँची दर पर धन राशी ले लेते है तथा बाद में खेती में नुकसान होने पर उसे वापस नही चूका पाते और आखिर में बोझ तले दब कर आत्महत्या करने को विवश हो जाते हे । क्योंकि इस देश में छोटे छोटे योगदान को कोई महत्व नही दिया जाता है , यहाँ हर कोई यही कहेगा कि रोज ही मरते हे किसान तो हम क्या करे हमारे भी घर हे परिवार हैं  क्यूँ होता है ऐसा ? क्यूँ किसान उन पैसो से अच्छी लागत प्राप्त नही कर पाते है चलिये कुछ कारणों पर चर्चा करें - वर्तमान समय में कृषि ने अपनी तकनीक में काफी इजाफा कर लिया है लेकिन 95% किसानों को इन सबका ज्ञान ही नही है , वे सब अभी भी पुराने तरीको से कृषि कर रहे है , जिस से उनको ज्यादा लाभ प्राप्त नही हो पा रहा है  ● चूँकि पहले के समय में किसी खेत में फसल काटने के बाद उसे 1 साल तक छोड़ देते है जिससे तातपर्य है कि वो खेत या भूमि फिर से तैयार हो जाये । ● पहले के समय ...

Indian farmers in bad condition

Image
 नमस्कार दोस्तों,  आप पढ़ रहे हे "my agriculture" blogs  Note - मेरा मकसद किसी भी राजनीतिक दल या उसके सदस्य की बुराई करना नही है में जो सच है उस से आप सब को अवगत करवाना चाहता हु । क्षमा प्रार्थी ।।  किसान प्रकृति की मार को जैसे तैसे झेल जाता है लेकिन हमारी दोहरी आर्थिक नीतियां उनका मनोबल तोड़ कर रख देती हैं । नगला उपटेला गांव. ज़िला- भरतपुर, राजस्थान. किसान सुरेश कुमार को फांसी के फंदे पर झूले छः महीने हो चुके हैं, लेकिन उनके परिजन आज तक उस सदमे से नहीं उभर पाए हैं. सुरेश कुमार के पड़ोसी बताते हैं कि बीते कुछ साल से उनकी फसल अच्छी नहीं हुई थी. और जो हुई उसके भी वाजिब दाम नहीं मिल पाए. इस दौरान सुरेश कुमार पर कर्ज़ बढ़ता चला गया. सुरेश कुमार के परिजनों के मुताबिक इस साल उन्हें अच्छी फसल की उम्मीद थी. लेकिन बेमौसम हुई ओलावृष्टि ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. वे इस आघात को झेल नहीं पाए और बीती 15 मार्च को उन्होंने ख़ुदकुशी कर ली. उस हफ़्ते आत्महत्या करने वाले सुरेश कुमार भरतपुर के  तीसरे  किसान थे.   इससे पहले फरवरी महीने में राजस्थान के ही ग...

Farmer suicide in india

 नमस्कार दोस्तों , आप पढ़ रहे हे "my agriculture " blog .  आज जो हम बात करने जा रहे हे वो हे india में किसान द्वारा आत्महत्या करना । एक survey के हिसाब में भारत में हर रोज 45 किसान आत्महत्या करते हे , अलग अलग कारणों से इन सबका जिमेदार कोन हे ? आप ? में? या भारत सरकार ?  हर कोई इन बातों से बचना चाहता है , आज जब देश में किसी राजनेता , अभिनेता या अन्य किसी भी बड़ी हस्ती का निधन होता है तो देश में शोक मनाया जाता है , लेकिन जब कोई किसान आत्महत्या करता है तब कोई उसके बारे में बात नही करना चाहता !  में आपके सामने कुछ आंकड़े रखता हूं जो आपको google पर आसानी से search option में मिल जायेंगे , एक सर्वे के अनुसार साल 2016 में किसानों द्वारा आत्महत्या के मामले 11,379 तथा साल 2018 में ये आंकड़ा 10,349 था ।  कई लोगो को ये तक नही पता की किसान आत्महत्या क्यों करते हे !  एक छोटी सी आखो देखी घटना में अगले भाग में आप सबसे साजा करुगा । उसके बाद इस बारे में आगे कुछ और नए आकड़ो के साथ दुबारा मुलाकात होगी तब तक के लिए अपना ध्यान रखे सुरक्षित रहे ।  धन्यवाद्